जीवन के 15 अनमोल विचार
1- जोड़कर रखों अपने हर रिश्ते को क्योंकि पतझड़ होने के बाद बिखरे हुए पत्ते अच्छे नही लगते।।
2- ये जीवन तुम्हारा है
इसका हर एक फैसला भी
सिर्फ तुम्हारा होना चाहिए
3- भला चाहते हो अगर तुम अपना
तो ये फालतू की दोस्ती छोड़ दो
बात ये अक्सर बड़े सयाने कहते है
ये उनकी खुद की जिंदगी के अनुभव है
और नौजवानों के लिए जीवन के सूत्र।।
4- अपने दुख दर्द का मातम बनाने से बेहतर है
एक सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना
5- रिश्ता हमेशा उनके साथ रखो
जो तुम्हारी भावनाओं की क्रद करें।।
6- मत तोड़ो कभी किसी का भरोसा
बड़ी उम्मीद के साथ जोड़ा है किसी ने
तुमसे ये रिश्ता।।
7- किसी बेसहारा का सहारा बनना
झूठे रिश्ते नाते निभाने से बेहतर है।।
8- दौलत शोहरत भले तुम्हारे पास कितनी भी हो
अगर दिल में इंसानियत जिंदा नहीं है तुम्हारे
तो फिर इन सब की कोई वैल्यू नहीं है।।
9- हर कोई किसी ना किसी के लिए खास है
खुद को ही खास समझने की भूल ना करें।।
10- किसी ने मेरा साथ नहीं दिया
यह सोचने से पहले
ये सोचना जरूरी है
आखिर हमने किसका साथ दिया।।
11- हर व्यक्ति में बुराई के साथ
अच्छाई भी होती है
मगर हम सिर्फ बुराई देखते है
और अपनी तरफ से उसे
बुरा इंसान घोषित कर देते है।।
12- किसी को माफ करना अच्छा है
लेकिन माफ करने से पहले
गुनाह का स्तर देखना जरूरी है ।।
13- भगवान के आशीर्वाद से हमें
सबकुछ प्राप्त होता है
और हम उसके नाम पर दान करके
खुद को गौरवान्वित समझते है।।
14- उस दान का क्या फायदा
जब तुम्हारे अपने लोग
भूखे व लाचार हो।।
15- मंहगे मंहगे शौक पालने से बेहतर है
किसी गरीब के बच्चे को शिक्षा हासिल करने में
मदद करना।।
16- मौत तो एक दिन आनी हीं है
लेकिन मौत के भय में
पूरी जिंदगी बिताना कहां की बुद्धिमानी है।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें