संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन के 15 अनमोल विचार

 1-  जोड़कर रखों अपने हर रिश्ते को  क्योंकि पतझड़ होने के बाद  बिखरे हुए पत्ते अच्छे नही लगते।। 2- ये जीवन तुम्हारा है इसका हर एक फैसला भी  सिर्फ तुम्हारा होना चाहिए 3- भला चाहते हो अगर तुम अपना  तो ये फालतू की दोस्ती छोड़ दो बात ये अक्सर बड़े सयाने कहते है  ये उनकी खुद की जिंदगी के अनुभव है  और नौजवानों के लिए जीवन के सूत्र।। 4- अपने दुख दर्द का मातम बनाने से बेहतर है  एक सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना  5- रिश्ता हमेशा उनके साथ रखो  जो तुम्हारी भावनाओं की क्रद करें।। 6- मत तोड़ो कभी किसी का भरोसा  बड़ी उम्मीद के साथ जोड़ा है किसी ने  तुमसे ये रिश्ता।। 7- किसी बेसहारा का सहारा बनना  झूठे रिश्ते नाते निभाने से बेहतर है।। 8- दौलत शोहरत भले तुम्हारे पास कितनी भी हो  अगर दिल में इंसानियत जिंदा नहीं है तुम्हारे  तो फिर इन सब की कोई वैल्यू नहीं है।। 9- हर कोई किसी ना किसी के लिए खास है खुद को ही खास समझने की भूल ना करें।। 10- किसी ने मेरा साथ नहीं दिया  यह सोचने से पहले  ये सोचना जरूरी है  आखिर हमन...

आज की नारी | Aaj ki Naari hindi kavita

      शीर्षक- आज की नारी  मैं आज की नारी हूं पढ़ लिखकर खुद के पैरों पर खड़ी हूं रूढ़िवादी सोच को बदलकर  रोज एक नया इतिहास लिखती हूं।। वो दौर अब बित गया जब मेरी जिदंगी घर की चौखट तक ही सीमित थी आज मैं किसी पर निर्भर नहीं  बल्कि खुद की तकदीर स्वयं लिखती हूं।। घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ  आज मैं समाज का नेतृत्व भी करती हूं बंद कमरों से निकल कर आज मैं खुले आसमान में सांस लेती हूं ।। सपने देखने का आज मुझे भी है अधिकार  अपने सपनों को साकार करने के लिए  मैं भी करती हूं हर संभव प्रयास  पाकर अपनी मंजिल को लिखती हूं एक नया इतिहास।। मैं आज की नारी हूं मुझें कमजोर समझने की भूल ना करना  कभी देश की सीमा पर आके देखों देश की रक्षा में खड़ी मैं आज की नारी हूं।।                                           ---------------------- जि...

बुजुर्गो की आशा | Old Couple | Hindi Poetry

चित्र
  बड़े प्यार से बनाया हमने घर अपना रहते जिसमें मैं मेरी पत्नी व मेरे बच्चें मेरी पत्नी जो हैं मेरे जीवन का आधार हर एक दौर में दिया उसने मेरा साथ।। घर को मेरे खुशियों से भर दिया नन्हीं नन्हीं कलियों को खिलाकर जीवन मेरा नये रंगों से भर दिया इन मासूम कलियों को पाला-पोसा।। कई त्याग किये हम दोनों ने अपने कई शौक को मारा भूल गए अपना निजी जीवन लेकिन अपने बच्चों का हर ख्वाब पूरा किया।। छोटे छोटे बच्चों से उन्हें, काबिल इन्सान बनाया अपने मां-बाप होने की हर जिम्मेदारी को निभाया इस आशा इस उम्मीद में कि ये कल हमारा सहारा बनेंगे बुढ़ापे के दिन हमारे आराम से गुजरेंगे।। आशा करते भी क्यों नही हम ये हमारी अपनी औलाद थी जिनको पालने व काबिल बनाने में हम दोनों ने अपना पूरा जीवन खपा दिया।। आज वहीं औलाद बढ़ी हो गई अपने ख्वाबों की दुनिया में खो गई पैसों की चमक उन्होंने अब देख ली अपने शौक अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं।। अपने मां-बाप के लिए उनके पास समय नही अब बोझ से लगते है हम उनको इसलिए हमें गांव में छोड़कर वो अब शहर में रहते हैं।। सबकुछ होने के बाद भी हम आज अकेले रहते हैं अपनी बेबसी पर रोते हैं उम्र के इस पड...

तेरी मेरी कहानी | Love Shayri

चित्र
  दिल की बात अपने दिल में दबा के रखों अगर निकले जो तुम्हारें अल्फाज तो बातें यहां हजार होंगी सोच यहां जिसकी जैसी होगी  तेरी मेरी कहानी की बात भी वैसी ही होगी।। कोई नहीं समझेगा यहां हमारे रिश्तें को  मजे लेने के लिए यहां तेरी मेरी बातें होगीं  प्यार की भाषा यहां कोई नही समझता  इन सब में तेरी मेरी मोहब्बत बदनाम होगी।। -----------------------------------जितेन्द्र बुधानी

मेरे भोलेनाथ | Har Har Mahadev

चित्र
  सृष्टि के हैं वो पालन हार हर जीव जन्तु हो या हो इंसान।। हर किसी के जीवन का हैं वो आधार उनके बिना यहां कुछ भी घटता नहीं।। चाहे ये धरती हो या हो आसमान घर हो या फिर हो श्मशान।। हर कण-कण में हैं उन्हीं का वास अलग अलग नामों से हैं उन्हें बुलाते।। कोई महादेव तो कोई कहता महाकाल भोलेनाथ व शिव शम्भू नाम से भी जाने जाते ।। भक्त बन जो भी उनके शरण में जाते हर हर महादेव का जयकारा लगाते।। बेलपत्र व एक लोटा जल चढ़ाते ऐसे अपने भक्तों पर वे कृपा बरसाते।। काल भी उनके भक्तों के पास जाने से घबराते क्योंकि वे स्वंय महाकाल कहलाते।। ऐसे परम कृपालु देवों के देव महादेव उनके चरणों में हम अपना शीश नवाते।। बोलो हर हर महादेव! मेरी कलम से ---------------- जितेन्द्र बुधानी

Motivational line | अच्छे विचार

चित्र